Vijay Hazare Trophy Final: अमन मोखाड़े के रिकॉर्ड शतक की बदौलत लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा विदर्भ

अमन मोखाडे की शतकीय पारी की बदौलत विदर्भ ने गुरुवार को डिफेंडिंग चैंपियन कर्नाटक को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में एंट्री कर ली है।

बेंगलुरु: अमन मोखाडे के इस सत्र में पांचवें शतक की बदौलत विदर्भ ने बृहस्पतिवार को गत चैंपियन कर्नाटक को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई। मोखाडे ने 122 गेंद का सामना करते हुए 131 रन की पारी खेली। उनके शतक और आर समर्थ (नाबाद 76 रन) के अर्धशतक से विदर्भ ने चार विकेट पर 284 रन बनाकर जीत दर्ज की। कर्नाटक की पूरी टीम 280 रन पर ऑल आउट हो गई थी जिसमें उसके लिए करुण नायर और केएल श्रीजीत ने अर्धशतक जड़े। विदर्भ के तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे (48 रन देकर पांच विकेट) ने कर्नाटक को समेटने में मदद की।

Aman Mokhade

अमन मखोड़े (फोटो क्रेडिट BCCI Domestic X)

पंजाब और सौराष्ट्र के विजेता से होगी खिताबी भिड़ंत

अब रविवार को खिताब के लिए विदर्भ का सामना पंजाब और सौराष्ट्र के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। विदर्भ ने देश की 50 ओवर की घरेलू प्रतियोगिता में कर्नाटक को कभी नहीं हराया था और मोखाडे ने एक शानदार पारी खेलकर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सलामी जोड़ीदार अथर्व तायडे के जल्दी आउट होने के बाद मोखाडे ने मुश्किल हालात और मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद 101 गेंद में शतक जड़ दिया। उन्होंने ध्रुव शोरे (47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी निभाई और फिर समर्थ के साथ तीसरे विकेट के लिए 147 रन जोड़े।

End of Feed