ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 विश्व कप से ठीक पहले खेले जा रहे मैच के दौरान एक विवाद खड़ा हो गया। ये विवाद किसी और नहीं बल्कि उस खिलाड़ी द्वारा खड़ा किया गया है जो पिछले कुछ समय से शानदार लय में चल रहा है। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड की जिन्होंने मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे इंग्लैंड के मार्क वुड को रोकने का प्रयास किया था। इस पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अपील भी नहीं की, जिससे वेंकटेश प्रसाद निराश हैं।
मैथ्यू वेड ने मार्क वुड को रोका
मामला इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच के 17वें ओवर का है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी। मार्क वुड की एक बाउंसर पर वेड के बल्ले का ऊपरी किनारा और हेल्मेट लगा, वेड को आइडिया नहीं लगा कि गेंद कहां गई और वो क्रीज के अंदर वापस लौटने के लिए दौड़े। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान उन्होंने गेंद की तरफ दौड़ रहे फील्डर व गेंदबाज मार्क वुड को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया जिससे वो कैच तक नहीं पहुंच सके।
इस पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कोई आपत्ति नहीं जताई और कहा कि चूंकि ये ऑस्ट्रेलिया में उनका पहला मैच है, इसलिए उन्होंने मैच को आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "ये काफी मुश्किलल था क्योंकि मुझे नहीं पता ता कि किस चीज के लिए अपील की जा रही है। मैं बाकी खिलाड़ियों से राय ले सकता था लेकिन सोचा कि गेम को चलने देता हूं। शायद मुझे कुछ खिलाड़ियों से पूछना चाहिए था।"
Jos Buttler on the Matthew Wade/Mark Wood incident #AUSvENG t.co/VJ1TKPwlyw
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
वहीं इस पूरे मामले पर भारत के पूर्व पेसर व बॉलिंग कोच रह चुके वेंकटेश प्रसाद भड़क गए। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "शर्मनाक, सीधे शब्दों में कहूं तो ये बेईमानी है। ये खेल भावना के खिलाफ है और फील्डिंग में रुकावट पैदा करना। इसके अलावा बटलर द्वारा कितना भद्दा बहाना बनाया गया। इनकी सोच अविश्वसनीय है, खेल भावना की बात कर रहे हैं जबकि कोई भावना ही नहीं है।"
Pathetic , in one word this is Cheating, not in the spirit of the game and Obstructing the field and what a terribl… t.co/HzhnjUcJO1
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
उधर वेड के साथी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने बचाव करते हुए कहा कि जब बल्लेबाज के हेल्मेट पर गेंद लग जाती है और दौड़ने का प्रयास कर रहा होता है तो स्थिति अजीब हो जाती है।
