IPL 2023: वेंकटेश अय्यर ने खत्म किया कोलकाता का 15 साल का इंतजार!

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 16, 2023, 06:18 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले बांए हाथ के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शतक जड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।

Venkatesh Iyer's IPL Century: आईपीएल को ऐसे ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय और रोचक टी20 लीग नहीं कहा जाता। इसमें हर मैच में कुछ ऐसा होता है जो पहले कभी नहीं हुआ। ऐसा ही एकबार फिर रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में हुआ। वेंकटेश अय्यर 15 साल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

Venkatesh-Iyer

वेंकटेश अय्यर (साभार IPL/BCCI)

15 साल बाद केकेआर के किसी बल्लेबाज ने जड़ा शतक

घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की ओर से खेलने वाले वेंकटेश अय्यर ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शानदार शतक रविवार को जड़ दिया। इसके साथ ही अय्यर आईपीएल में केकेआर की ओर से शतक जड़ने वाले 15 साल में दूसरे बल्लेबाज बन गए। आईपीएल इतिहास के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने आरसीबी के खिलाफ 158*(73) रन की पारी खेलकर इतिहास रचा था। वो आईपीएल इतिहास का पहला शतक था जो केकेआर के खिलाड़ी के बल्ले से निकला था। उसके बाद 15 साल तक केकेआर की जर्सी पहनकर खेलने वाला कोई बल्लेबाज तीन अंक के आंकड़े तक पहुंच सका।

End of Feed