भारतीय बैटर वेदा कृष्णमूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। भारत के लिए 48 वनडे और 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली वेदा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इसका ऐलान किया। वेदा ने 48 वनडे में 829 और 76 टी20 में 875 रन बनाए हैं। वेदा ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच 2020 में महिला टी20 विश्व कप फाइनल खेला था, जबकि उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच साल 2018 में खेला था। वेदा कृष्णमूर्ति ने संन्यास की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि वह इस खेल को कुछ लौटाना भी चाहती है जिसके लिए वह पूरी तरह से तैयार है।
वेदा कृष्णमूर्ति (साभार -ICC)
"क्रिकेट ने जो कुछ दिया उसकी आभारी हूं। एक छोटे शहर की लड़की का भारत की जर्सी तक का सफर गर्व भरा रहा। अब खेलने को अलविदा कहने का समय है, लेकिन खेल को नहीं। उन्होंने याद करते हुए लिखा कि उन्हें 2017 में टीम का हिस्सा होने पर गर्व था—जो भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक साल था, जब टीम लॉर्ड्स में आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी।
भारत की जर्सी पहनने के अहसास की तुलना किसी भी चीज़ से नहीं की जा सकती। 2017 का साल था, जब मुझे वर्ल्ड कप का हिस्सा होने का मौका मिला जिसने जिसने भारत में महिला क्रिकेट को देखने का नजरिया ही बदल दिया। घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान सराहनीय रहा। 2023 में, वेदा कृष्णमूर्ति ने कर्नाटक टीम की कप्तानी की और उन्हें लगातार दो साल—2021-22 और 2022-23 में उप-विजेता बनाया। फरवरी 2023 में हुए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम रेलवे से हार का सामना करना पड़ा।
