IND vs ENG 3rd T20: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले गेंदबाज

Varun Chakravarthy record: भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार गेंदबाज ने एक बार फिर से अपने कलाईयों से जादू बिखेरा है। वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 5 विकेट झटके और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

Varun Chakravarthy record: भारतीय टीम के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए मंगलवार, 28 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका दूसरा 5-विकेट हॉल है। इसके साथ ही वह कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार के बाद ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

Varun chakravarthy ap

वरुण चक्रवर्ती (फोटो- AP)

राजकोट में इंग्लिश बल्लेबाजों पर वरुण का कहर

वरुण ने इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाजों जोस बटलर, जेमी स्मिथ, जेमी ओवर्टन, ब्राइडन कार्स और जोफ्रा आर्चर को पवेलियन भेजा। उनकी इस घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर आ गई। वरुण ने अपनी गेंदबाजी से मैच के दौरान इंग्लिश बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।

End of Feed