IND vs ENG: भारत को करनी है वापसी तो करना होगा ये काम, पूर्व गेंदबाज ने दी गिल एंड कंपनी को सलाह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की रणनीति पर पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने एक खास सलाह दी है। उन्होंने बताया है कि टीम इंडिया किस तरह से इंग्लैंड पर दबाव बना सकती है और इसके लिए उसे किस खिलाड़ी की दरकार है।

IND vs ENG: लंदन के द ओवल में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया ने रोमांच ला दिया है। पहली पारी में इंग्लैंड को 247 रन पर समेटने के बाद एक उम्मीज जगी है कि टीम इंडिया यहां से मुकाबला पलट सकती है, लेकिन इसके लिए उसे दमदार बल्लेबाजी करनी होगी जो पहली पारी में नहीं हुई थी। इसको लेकर पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने गिल एंड कंपनी को एक सलाह दी है। दरअसल पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन का मानना है कि कप्तान शुभमन गिल की बल्लेबाजी शैली दूसरी पारी की दिशा तय करेगी। इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में जारी पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन तक भारत ने दो विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। टीम के पास 52 रनों की मामूली बढ़त है।

IND VS ENGLAND 5TH TEST

भारत और इंग्लैंड 5वां टेस्ट (साभार-BCCI)

मेहमान टीम जल्द ही केएल राहुल और साई सुदर्शन का विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक की बदौलत भारत ने वापसी की।वरुण आरोन को मुकाबले के तीसरे दिन शुभमन गिल से खासा उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि गिल जोखिम भरे सिंगल्स लेंगे, यह तो तय है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह वैसे ही खेलें, जैसे उन्होंने पूरी सीरीज में खेला। वह पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। वह इस सीरीज में सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं। अगर गिल तीसरे दिन बड़ी पारी खेलते हैं, तो भारत 300 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल कर सकता है। तब मैच का रुख पूरी तरह से पलट सकता है। मुझे लगता है कि गिल जानते हैं कि उनकी भूमिका भारत की रणनीति में कितनी अहम है।"

End of Feed