'हमने वैभव को एब्सेंट मार्क कर दिया है,' सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE Class 10 की बोर्ड परीक्षा, प्रिसिंपल का बड़ा बयान

टीनएज बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने अपने बढ़ते क्रिकेट करियर के चलते अपनी क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा छोड़ने का फैसला किया है। U19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार परफॉर्मेंस के दमपर वह इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। वैभव सूर्यवंशी अब IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन वह एक्जाम सेंटर नहीं पहुंचे और उन्हें एब्सेंट मार्क कर दिया गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा स्टार बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने इस साल अपनी क्लास-10 की बोर्ड परीक्षा छोड़ दी है। उन्होंने क्रिकेट में तेजी से बढ़ते करियर को महत्व दिया है। CBSE Class 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी को शुरू हुईं और 11 मार्च तक चलेंगी। हालांकि, एक्जाम के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी परीक्षा केंद्र पर पेपर देने नहीं पहुंचे। इस पर उन्हें एब्सेंट कर दिया गया है।

Vaibhav Board Exam

वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

स्कूल अधिकारियों के अनुसार, वैभव का परीक्षा फॉर्म जमा हो गया था और उसका एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया था। उसे पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में सेंटर दिया गया था। हालांकि, वह पहले दिन पेपर देने नहीं आए। उनकी गैरहाजिरी को कन्फर्म करते हुए पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने एएनआई से बात की और जानकारी दी।

End of Feed