IND U19 vs SA U19 3rd YODI Highlights: वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने तीसरे वनडे में द. अफ्रीका को रौंदा, सीरीज में किया सूपड़ा साफ

वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी वाली भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम को तीसरे वनडे में 233 रन के बड़े अंतर से रौंदकर सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया।

बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका): वैभव सूर्यवंशी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सैकड़ा जड़ा जबकि आरोन जॉर्ज ने भी शतकीय पारी खेली जिससे भारत की अंडर-19 टीम ने तीसरे युवा वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 233 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला क्लीन स्वीप कर ली। कप्तान सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद एक बार फिर छक्कों की बरसता करते हुए 74 गेंद में 127 रन बनाए जिसमें 10 छक्के और नौ चौके शामिल थे। बिहार के इस 14 साल के खिलाड़ी ने पिछले मैच में 24 गेंद में 68 रन की पारी खेली थी।

Vaibhav Suryavanshi and Aaron George

वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज (फोटो क्रेडिट BCCI X)

सूर्यवंशी ने खेली 106 गेंद में 118 रन की पारी

सूर्यवंशी को जॉर्ज का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 106 गेंद में 118 रन बनाए। इस तरह दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 227 रन की भागीदारी निभाकर बड़े स्कोर की नींव रखी। इस तरह भारत ने सात विकेट पर 393 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जो दक्षिण अफ्रीका के लिए बहुत बड़ा लक्ष्य साबित हुआ और टीम 35 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। मेजबान टीम के लिए नटांडो सोनी (61 रन देकर तीन विकेट) और जेसन रोल्स (59 रन देकर दो विकेट) ने मिलकर पांच विकेट लिए।

End of Feed