बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के अपने तीसरे ही मुकाबले में इतिहास रच दिया। वैभव ने गुजरात के खिलाफ मैच में ठीक उसी तरह की बल्लेबाजी की जैसे उन्हें करियर की शुरुआत की। वैभव ने 17 गेंद में 6 छक्के और 3 चौके की मदद ने अपनी पहली हाफ सेंचुरी पूरी की। यह इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी है। इसके साथ ही वह आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान के रियान पराग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिन्होंने 17 साल और 175 दिन की आयु में आईपीएल में अर्धशतक बनाया था।
वैभव सूर्यवंशी (साभार-x)
ईशांत शर्मा की लगाई क्लास
वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में अलग ही मूड में नजर आए हैं। उन्होंने पारी के चौथे ओवर में ईशांत शर्मा की जमकर क्लास लगाई। इस ओवर में उन्होंने 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से कुल 28 रन बटोरे। इस ओवर के बाद भी वैभव रुके नहीं और उन्होंने अगले ओवर में वाशिंगटन सुंदर को रिमांड पर लिया। वाशिंगटन सुंदर के इस ओवर में वैभव ने 2 छक्के और 2 चौके लगाए और आईपीएल में इतिहास रच दिया। वाशिंगटन सुंदर के इस ओवर में वैभव ने 21 रन बटोरे।आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी- 14 साल 32 दिनरियान पराग- 17 साल 175 दिन
संजू सैमसन- 18 साल 169 दिन
