'टेस्ट क्रिकेट में नई जान फूंकेगा वैभव', 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्य ने तारीफ में पढ़े कसीदे

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे क्रिस श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी एक दिन वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेगा। इतना ही नहीं उन्होंने वैभव के टेस्ट खेलने की क्षमता पर भी बात की।

अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता जब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी का तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट को लोकप्रियता को फिर से बहाल करने के लिए वैभव जैसे खिलाड़ियों का आना जरूरी है। अब वैभव सूर्यवंशी को लेकर 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्य रहे एस श्रीकांत ने बड़ी बात कही है।

VAIBHAV SOORYAVANSHI

वैभव सूर्यवंशी (साभार-x)

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए श्रीकांत ने कहा 'वैभव शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें लगातार प्रोत्साहित करना चाहिए। वह क्रिकेट का नया सुपरस्टार बनने की राह पर है। वह टेस्ट के रोमांच को फिर से वापस ला सकता है। सबने केवल वैभव के कारण दलीप ट्रॉफी देखा। यहां तक की मेरी पत्नी ने भी दलीप ट्रॉफी मैच देखे। वह आगे चलकर वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा स्टार बनने वाले हैं।

End of Feed