Vaibhav Sooryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंद पर अर्धशतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए के साथ गए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पिछले चार मैच में खामोश था। लेकिन फाइनल मुकाबले उनका बल्ला क्या खूब चला। उन्होंने 11 गेंद पर अर्धशतक पूरा करके विश्व रिकॉर्ड बना दिया। यह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने से चूक गए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Sooryavanshi World Record: इंडिया ए के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल मुकाबले में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। पिछले चार मैच से खामोश वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में तबाही मचा दी। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि, अन्य विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।

Vaibhav Fifty

वैभव सूर्यंवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड। फोटो- BCCI

ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए के सामने इंडिया ए की चुनौती है। दांबुला में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने धमाका करते हुए इतिहास रच दिया। पिछली बार जब श्रीलंका और इंडिया ए टीम आमने-सामने हुई थीं तब वैभव पर स्लेजिंग की गई थी। वैभव ने इसका करारा जवाब दिया।

End of Feed