Exclusive Video: गर्व है वैभव पर, फाइनल जीतकर लौटे, ऐतिहासिक पारी के बाद कोच मनीष ओझा ने दी प्रतिक्रिया

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी पर उनके कोच मनीष ओझा ने टाइम्सनाउ से खास बातचीत की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनका यह फॉर्म जारी रहे और इंडिया ए फाइनल जीतकर ही लौटे।

मंगलवार का दिन वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा। यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने सबसे तेज शतक, सबसे तेज 150 और सबसे तेज दोहरे शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने पहले ही ओवर में अपनी मंशा साफ कर दी थी जब उन्होंने जाहिद अली के ओवर में हैट्रिक छक्के जड़े। वैभव ने 16 गेंद में अर्धशतक जड़ा और फिर शतक तक का सफर तय करने के लिए केवल 12 गेंद लिए। उन्होंने 28 गेंद में 16 छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की और लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया।

vaibhav sooryavanshi coach

वैभव सूर्यवंशी कोच (साभार-X)

एक के बाद एक टूटते गए रिकॉर्ड

वैभव डैडी हंड्रेड लगाने के लिए जाने जाते हैं। यूएई के खिलाफ इस मुकाबले में भी उन्होंने उसी ट्रेंड को फॉलो किया और आउट होने से पहले 53 गेंद में 204 रन की पारी खेली। उन्होंन 40 गेंद में सबसे तेज 150 रन और फिर 52 गेंद में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। इस पारी में उन्होंने 28 छक्के जड़े जो किसी भी फॉर्मेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने टाइम्सनाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

End of Feed