Youngest T20I Century World Record: लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के पास तोड़ने का मौका

साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ महज 52 गेंद में आतिशी शतक जड़कर एक नया कीर्तिमान बनाया। प्रीटोरियस ने अपने टी20I करियर का पहला शतक जड़ा, साथ ही T20I में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज (फुल-मेंबर टीम के खिलाड़ी) बन गए हैं। प्रीटोरियस ने 20 साल और 161 दिन की उम्र में उपलब्धि हासिल की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के उभरते हुए युवा बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने 20 साल 161 दिन की उम्र में शतक जड़कर T20I इतिहास में सबसे युवा शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया। टी20 ट्राई सीरीज में नामीबिया के खिलाफ प्रीटोरियस ने यह कमाल किया। अब 15 साल के भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास इस विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम करने का शानदार मौका है।

Pretorius Sooryavanshi

प्रीटोरियस का विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी।

साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ महज 52 गेंद में आतिशी शतक जड़कर एक नया कीर्तिमान बनाया। प्रीटोरियस ने अपने टी20I करियर का पहला शतक जड़ा, साथ ही T20I में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज (फुल-मेंबर टीम के खिलाड़ी) बन गए हैं। प्रीटोरियस ने 20 साल और 161 दिन की उम्र में उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई (20 साल 337 दिन, साल 2019) के 7 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

End of Feed