वैभव सूर्यवंशी ने किसे दिया तूफानी दोहरे शतक का श्रेय, ना माता ना पिता तो कौन है वो शख्स

Vaibhav Sooryavanshi: बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि अगर शुरुआत में गेम उनके कंट्रोल में नहीं होता, तो वे टाइम लेने की कोशिश करते। लेकिन वे शुरू से ही कंट्रोल में थे, इसलिए उन्होंने बड़े शॉट्स खेलने शुरू कर दिए। वैभव ने आगे के मैचों को लेकर भी बड़ी बात कही।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का नाम अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में गूंज रहा है। 15 साल के इस बल्लेबाज ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रन की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस पारी में उन्होंने 28 छक्के लगाए और लिस्ट-ए क्रिकेट के कई वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। लेकिन इस ऐतिहासिक पारी के बाद जब उनसे पूछा गया कि इसका श्रेय किसे देंगे, तो उन्होंने ना माता का नाम लिया, ना पिता का। वैभव ने एक ऐसे शख्स का नाम लिया, जो पर्दे के पीछे से उनकी सफलता की नींव रख रहा है।

vaibhav

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- BCCI)

वैभव ने कोच को दिया दोहरे शतक का श्रेय

वैभव ने अपने दोहरे शतक का श्रेय टीम के कोच ऋषिकेश कानिटकर को दिया है। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए वैभव ने कहा, "ऋषि सर हर मैच से पहले मुझसे बात करते हैं। वो अंडर-19 से यही कहते आ रहे हैं कि अगर मैं गेंद को अच्छी तरह से देखूंगा, तो गेम मेरे लिए आसान हो जाएगा।" वैभव ने बताया कि पिछले दो मैचों में वे सेट होकर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। इसलिए इस बार उनका प्लान साफ था। उन्होंने कहा, "मेरा प्लान था कि मैं मैदान पर जाकर अपना टाइम लूंगा। एक-दो बॉल खेलने के बाद मुझे लगा कि बॉलर्स के लिए यहां पर कुछ भी नहीं है और इसके बाद मैंने अपनी ताकत पर भरोसा किया।"

End of Feed