ICC Test Cricketer of the Year: अश्विन को पछाड़कर उस्मान ख्वाजा बने आईसीसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

ICC Test Cricketer of the Year: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज को आईसीसी ने साल 2023 का टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। साल 2023 ख्वाजा के लिए शानदार रहा था। इस रेस में उनके साथ रविचंद्रन अश्विन और ट्रेविस हेड भी थे।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आईसीसी ने साल 2023 का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। उन्हें अपने ही साथी खिलाड़ी ट्रेविस हेड से जबरदस्त टक्कर मिली। साल 2023 ख्वाजा के लिए शानदार रहा। उन्होंने इस दौरान 13 मैच में 1210 रन बनाए। इस रेस में हेड और ख्वाजा के अलावा रविचंद्रन अश्विन भी थे।साल 2023 में उन्होंने पिछले साल के फॉर्म को जारी रखा जहां उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की बेस्ट पारी खेली थी। ख्वाजा ने अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 195 रव बनाए थे।

Usman Khawaza

उस्मान ख्वाजा (साभार-ICC)

टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

End of Feed