अंडर-19 विश्व कप सुपर-6 की तस्वीर साफ, इस दिन भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत; जानिए पूरा शेड्यूल

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। 24 जनवरी को टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड का सामना हुआ। भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के बाद अब सुपर-6 के मुकाबले खेले जाएंगे। जहां फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप का रोमांच 25 जनवरी 2026 से बढ़ने वाला है। क्योंकि अब हार का मतलब होगा टूर्नामेंट से बाहर। ग्रुप मुकाबले खत्म होने के बाद सुपर-6 की सभी टीमें तय हों गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि लीग स्टेज पर भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को नहीं मिली थी। लेकिन सुपर-6 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

U19 WC super 6

अंडर-19 वर्ल्ड सुपर-6 का पूरा शेड्यूल।

भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी। बारिश के चलते मैच 37-37 ओवर का खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 135 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 13.3 ओवर में 130 रन बनाकर डीएलएस मेथड से मैच जीत लिया।

End of Feed