उमेश को इस कारण किया गया ड्रॉप, T20I में रिंकू को मिल सकता है मौका

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 26, 2023, 09:13 AM IST

वेस्टइंडीज दौरे के लिए जब से टीम इंडिया की घोषणा हुई है तब से कुछ खिलाड़ियों को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी बाहर किए जाने पर सवाल उठे थे, लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है उसने इस मुद्दे को पूरी तरह से शांत कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उमेश यादव को इंजरी के कारण नहीं मिली जगह
  • रिंकू सिंह को टी20 में मिल सकता है मौका
  • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा थे रिंकू

जुलाई महीने में होने वाले टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आखिरी उमेश यादव को टीम से ड्रॉप क्यों किया गया। बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव को ड्रॉप नहीं किया गया है। दरअसल वह इंजर्ड हैं और इस कारण वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उमेश हैमस्ट्रींग इंजरी से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिकवरी के लिए एनसीए में हैं।

UMESH YADAV

उमेश यादव (साभार-BCCI)

उमेश हाल ही में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा थे। हालांकि, वहां उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने पहली पारी में 77 रन दिए थे तो दूसरी पारी में 54 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

End of Feed