Tri Series 2025: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के अंतर्गत इस महीने के अंत में एक टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला की मेजबानी करेगा जिसमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान भी शामिल होंगे। शारजाह 29 अगस्त से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के सभी सात मैचों की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट एशिया कप से पहले आयोजित किया जाएगा। शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से पहले एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी।
ट्राई सीरीज (साभार-ICC)
पाकिस्तान और अफगानिस्तान पहले ही भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। यूएई भी क्वालीफाई कर सकता है लेकिन उसे अक्टूबर में ओमान में आईसीसी के एशिया-पूर्वी एशिया और प्रशांत क्वालीफायर खेलने होंगे। पिछले टी20 विश्व कप में सातवें स्थान पर रहने वाले अफगानिस्तान ने पिछले साल के अंत में जिम्बाब्वे के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है। पाकिस्तान वर्तमान में अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेल रहा है।
पहला मुकाबला पाकिस्तान और पिछले बार टी20 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनलिस्ट टीम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। शारजाह में इससे पहले दोनों टीमें 5 बार एक दूसरे भिड़ी है, जहां 3 मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा है जबकि दो मुकाबला अफगानिस्तान के नाम रहा है। वर्तमान में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है जबकि अफगानिस्तान ने अपना आखिरी टी20 सीरीज दिसंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इस सीरीज में उसे 2-1 से जीत मिली थी।यूएई भी बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत कर यहां पहुंची है।
ट्राई सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है-
- 29 अगस्त – अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान
- 30 अगस्त – यूएई बनाम पाकिस्तान
- 1 सितंबर – यूएई बनाम अफगानिस्तान
- 2 सितंबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
- 4 सितंबर – पाकिस्तान बनाम यूएई
- 5 सितंबर – अफगानिस्तान बनाम यूएई
- 7 सितंबर – फाइनल
