रवींद्र जडेजा का फैन है अंडर-19 विश्व कप में फिरकी से धमाल मचा रहा भारतीय खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2024, 07:24 PM IST

अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचा रहे बांए हाथ के स्पिनर सौमी पांडे के कोच ने बताया है कि वो रवींद्र जडेजा से प्रेरणा लेते हैं और उनके पास आईपीएल टीमों के कॉल भी आने लगे हैं।

चेन्नई: मौजूदा अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शुमार बांए हाथ के स्पिनर सौमी कुमार पांडे दिग्गज हरफनमौला रविंद्र जडेजा को अपना आदर्श मानते हैं। स्वामी का गेंदबाजी एक्शन भी जडेजा से काफी मिलता जुलता है। मध्य प्रदेश के रीवा के इस गेंदबाज ने अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले से पहले पांच मैचों में 16 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन पर चार विकेट रहा है। स्वामी के बचपन के कोच अरिल एंथोनी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा,'जडेजा उनकी प्रेरणा रहे हैं। वह जडेजा की ‘बॉडी लैंग्वेज’ और क्षेत्ररक्षण के दौरान जज्बे से काफी प्रभावित हैं।'

Saumy Kumar Pandey

सौमी कुमार पांडे

एंथोनी ने कहा कि सौमी पढ़ाई में भी काफी प्रतिभावान है। उसने 12वीं कक्षा को अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है। कोच ने बताया,'उसने सात या आठ साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब वह शारीरिक रूप से बहुत कमजोर था। डॉक्टरों ने उन्हें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ शारीरिक गतिविधि करने की सलाह दी थी। स्वामी के पिता ने मुझे बताया कि बचपन से ही उसकी क्रिकेट में बहुत रुचि थी और तीन या चार साल की उम्र में ही वह बल्ला पकड़ने में सक्षम हो गए थे।'

End of Feed