U-19 WC 2024: खिताबी मुकाबले में एमएस धोनी को इंप्रेस करना चाहता है सीएसके का युवा सितारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2024, 05:34 PM IST

U-19 World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग कर रहे स्टार खिलाड़ी अरावेलू अवनीश ने मैच से पहले ही अपनी मंशा साफ कर दी है। वे धमाकेदार प्रदर्शन करके महेंद्र सिंह धोनी को इंप्रेस करना चाहतेे हैं।

U-19 World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली है।फाइनल में आस्ट्रेलिया का सामना करने जा रही भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अरावेली अवनीश राव उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिनके पास इतनी कम उम्र में आईपीएल का अनुबंध है । उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले महीने आईपीएल नीलामी में 20 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा था।

MS Dhoni Aravelly Avanish

धोनी, अरावेली अवनीष (फोटो- ICC)

अरावेली अवनीष पीली जर्सी वाली टीम के खिलाफ रविवार को अंडर 19 विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे लेकिन उनका अगला लक्ष्य पीली जर्सी पहनकर महेंद्र सिंह धोनी को उन पर फख्र करने का मौका देने का होगा।अंडर 19 विश्व कप में कई मौकों पर धोनी की झलक देने वाले अरावेली ने भाषा को दिए विशेष इंटरव्यू में कहा कि 'मुझे यकीन ही नहीं हुआ था कि सीएसके ने मुझे चुना है । मुझे विश्वास करने में समय लगा । मैं उस समय घर पर ही था और हमारा फोन लगातार बज रहा था ।'

End of Feed