Ranji Trophy: त्रिपुरा क्रिकेट टीम ने सौराष्ट्र को 133 रन से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की

Ranji Trophy, Tripura vs Saurashtra: त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को 133 रन से करारी शिकस्त देकर मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है।

त्रिपुरा क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार को यहां पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को 133 रन से करारी शिकस्त देकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। ऑफ स्पिनर संदीप सरकार और तेज गेंदबाज अभिजीत सरकार ने सात विकेट साझा कर त्रिपुरा की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। त्रिपुरा क्रिकेट टीम ने 342 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही सौराष्ट्र क्रिकेट टीम को 208 रन पर आउट कर अपने क्रिकेट इतिहास की यादगार जीत दर्ज की।

Tripura Cricket Team Register Win Against Saurashtra

त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की (Instagram/tripura_ca)

इससे पहले टीम ने पिछले वर्षों में एलीट ग्रुप में हिमाचल प्रदेश और गोवा के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी। सौराष्ट्र ने दिन की शुरुआत में सात विकेट पर 131 रन से आगे खेलना शुरू किया। अनुभवी अर्पित वासवदा और चेतन सकारिया की कोशिश टीम को मुश्किल से निकालने की थी, लेकिन दिन के पहले ही ओवर में अभिजीत ने सकारिया को पवेलियन भेजकर सौराष्ट्र की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

End of Feed