सTrent Boult on KL Rahul: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। बोल्ट का मानना है कि इस सीरीज में केएल राहुल भारत के प्रमुख बल्लेबाज साबित होंगे। टेस्ट क्रिकेट में 317 विकेट ले चुके 37 वर्षीय बोल्ट ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग द्वारा कराए गए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं केएल राहुल की बल्लेबाजी का बड़ा प्रशंसक हूं। वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में टॉप ऑर्डर के प्रमुख खिलाड़ी हैं।" बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल की भी तारीफ की और कहा कि दो शानदार बल्लेबाजों को खेलते देखना रोचक होगा।
केएल राहुल (फोटो साभार- BCCI)
भारतीय टीम करेगी न्यूजीलैंड का दौरा
उन्होंने कहा कि जब भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने आती है तो देखने में मजा आता है। इस बार यह दौरा फरवरी-मार्च की बजाय अक्टूबर-नवंबर में हो रहा है, जब वहां मौसम काफी ठंडा होगा। बोल्ट ने बताया कि ठंड के कारण बल्लेबाजों को दिक्कत आ सकती है। बोल्ट ने कहा, "अक्टूबर के अंत में यह दौरा होगा लिहाजा मौसम काफी ठंडा रहने वाला है। उम्मीद है कि विकेटों पर घास रहेगी जिससे हमारे गेंदबाजों को मदद मिलेगी।"
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- जो रूट को आउट कर पाकिस्तानी पेसर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बोल्ट और साउदी की जोड़ी रही है सफल
न्यूजीलैंड के लिए कई साल तक ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी नई गेंद संभालते रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी सफल रही है। लेकिन अब बोल्ट का मानना है कि मौजूदा गेंदबाजों के पास भी इतनी विविधता और काबिलियत है कि वे अपनी खुद की पहचान बना सकते हैं। मौजूदा कीवी गेंदबाजी अटैक को लेकर बोल्ट ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी काफी संतुलित है। हमारे पास विल ओ'राउरके के रूप में उम्दा तेज गेंदबाज है, जबकि काइल जैमीसन के पास स्विंग है और मैट हेनरी सटीक गेंदबाजी करते हैं।"
