'गिल सही कह रहे हैं', न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भी स्वीकारी पिच और भारतीय कप्तान की कुकाबुरा गेंद से जुड़ी बात

Tom Latham on Wellington Pitch: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद वहां की पिच को लेकर नई बहस छिड़ गई है। वहीं, अब न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भी इस बात को स्वीकार किया है। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल द्वारा कुकाबुरा गेंद को लेकर उठाए गए सवालों का भी लैथम ने समर्थन किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेलिंगटन की पिच को लेकर छिड़ी बहस
  • कप्तान शुभमन गिल ने कुकाबुरा गेंद को लेकर उठाए थे सवाल
  • अब न्यूजीलैंड के कप्तान लैथम ने गिल की बात स्वीकारी

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम का मानना है कि भारत के खिलाफ ड्रॉ छूटे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बेसिन रिजर्व की पिच अपने पारंपरिक स्वरूप से अलग थी और इसमें दूसरे दिन से ही गति और उछाल कम हो गई थी। लैथम ने कहा कि वेलिंगटन की पिच पर गेंदबाजों को वैसी मदद नहीं मिली जैसी कि वह उम्मीद कर रहे थे।

NZ Captain Tom Latham Also Agrees With Shubman Gill on Kukaburra ball controversy and pitch

शुभमन गिल की बात को न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भी स्वीकार किया

उन्होंने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, "यह बेसिन रिजर्व की पारंपरिक पिच की तरह नहीं थी, जैसा कि हम पिछले कुछ वर्षों से देखते आ रहे हैं। अगर यह बेसिन रिजर्व की पारंपरिक पिच होती तो इसमें गति और उछाल होती लेकिन हमें दूसरे दिन से ही ऐसा देखने को नहीं मिला।"

End of Feed