PBKS vs GT IPL Match Timing Today 2026: पंजाब और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला, जानिए मैच का समय

PBKS vs GT IPL Match Time Today 2026: आज (31 March 2026) आईपीएल के 19वें सीजन का चौथा मैच खेला जाएगा। आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से होना है। मैच का टॉस 7:00 बजे कराया जाएगा।

आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का सामना गुजरात टाइटन्स (जीटी) से मंगलवार, 31 मार्च को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर में होगा। पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में शानदार क्रिकेट खेला था, लेकिन दुर्भाग्यवश फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से छह रन से हार गई थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इस सीजन की अच्छी शुरुआत करना चाहेगी।

Today Ipl match Time.

पंजाब और गुजरात के मैच की टाइमिंग।

पंजाब किंग्स पिछले सीजन की सबसे सुसंगत टीम थी और लीग चरण के बाद प्वाइट्स टेबल में शीर्ष पर रही। उनकी बल्लेबाजी की कमान प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और फिनिशर शशांक सिंह संभालेंगे। गेंदबाजी में युजी चहल आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जिन्हें अर्शदीप सिंह, वैशाक विजयकुमार और मार्को जेन्सन का समर्थन मिलेगा। अर्शदीप सिंह पिछले सीजन में 21 विकेट लेकर टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

End of Feed