Today IPL Match, 2 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच है (2 अप्रैल, गुरुवार): एक ही मैच खेला जाना है। यह मैच 19वें सीजन का छठा मैच होगा। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी। आइए जानते हैं आज आईपीएल में किसका मैच है और किस ग्राउंड पर होगा मुकाबला खेला जाएगा। साथ ही आंकड़े क्या कहते हैं।

Today IPL Match, आईपीएल में आज किसका मैच है: साल 2024 की फाइनलिस्ट टीमें आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। गुरुवार, 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। दो साल पहले इसी मैदान पर आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जब केकेआर ने एसआरएच को धूल चटाई थी।

पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में ईशान किशन सनराइजर्स की कप्तानी कर रहे हैं। टीम को अपने पहले मुकाबले में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 200 प्लस का स्कोर बनाने के बाद भी गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए थे। अपने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद वापसी करना चाहेगी।

End of Feed