स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पिछले तीन दिन से इस मुकाबले में लगातार बारिश का साया बना हुआ है। साथ ही पहले दो दिन हुई बारिश चलते 60 से ज्यादा ओवर्स का नुकसान हुआ है। मैच के पहले दो दिन बारिश की वजह से 180 की जगह 116 ओवर ही हो पाए। तीसरे दिन मौसम अच्छा था, लेकिन अंत में खराब हो गया। इसकी वजह से 80 ओवर का ही खेल हो पाया। यानी तीसरे दिन भी 10 ओवर कम हुए।
गॉल वेदर रिपोर्ट। फोटो- AP
मंगलवार, 18 अगस्त को मुकाबले का चौथा दिन है। गॉल में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह 10 बजे ही बारिश की थोड़ बहुत संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहने की ही उम्मीद है। ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश के चांस 20 प्रतिशत से भी कम हैं। गॉल में आज तापमान 30 डिग्री सेल्सियल के आसपास रहने की उम्मीद है।
74 ओवर का हुआ है नुकसान
हालांकि, टेस्ट मैच के पहले दिन भी बारिश के अनुमान कम ही थे, लेकिन लंच के समय बारिश आई और खेल देर से शुरू हुआ। दूसरे दिन तो सुबह से ही बारिश ने खलल पैदा करके रखी। जिसकी वजह से करीब तीन घंटे बाद मैच शुरू हो सका। चौथे दिन फैंस उम्मीद करेंगे की दिन का खेल पूरा हो ताकि मैच का रिजल्ट जीत या हार से हो सके। क्योंकि पिछले तीन दिनों में बारिश के चलते कुल 74 ओवर का नुकसान हो चुका है।
भारत की स्थिति मजबूत
पहले टेस्ट मैच में भारत की स्थिति मजबूत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन बनाकर सिमट गई। भारत को 178 रन की बढ़त मिली है। अभी दो दिनों का खेल बचा है लेकिन बारिश कब तक खेल से दूर रहती है या कितने खेल की इजाजत देती है वह अहम है। भारत की नजर दूसरी पारी में कम से कम 250 रन बनाने पर जरूर होगी। ताकि श्रीलंका के सामने चौथी पारी में 400 से ज्यादा का लक्ष्य दिया जाए।
सुथार ने चटकाए चार विकेट
ये भी अहम है कि बारिश इस मैच में आगे कितना खलल डालती है। श्रीलंका की पहली पारी में दिनुशा ने जहां शतक जड़ा तो डिकवेला ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी महत्वपूर्ण थी। भारत की तरफ से सुथार ने चार जबकि जाडेजा ने तीन विकेट लिए, कुलदीप, सिराज और प्रसिद्ध को भी एक-एक सफलता हासिल हुई।
