BCCI अध्यक्ष पद को लेकर सियासी घमासान, TMC ने कहा- गांगुली को इसलिए किया जा रहा अपमानित

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 09:10 AM IST

TMC on BCCI President Saurav Ganguly: सौरव गांगुली के फिर से बीसीसीआई अध्यक्ष नहीं बनने की संभावना पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि गुली को अपमानित किया जा रहा है, क्योंकि वह बीजेपी में शामिल नहीं हुए।

कोलकाता: रोजर बिन्नी के सौरव गांगुली की जगह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बनने की संभावना से जुड़ी खबरों के बीच पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को ‘अपमानित करने की कोशिश’ करने का आरोप लगाया क्योंकि वह उन्हें पार्टी में शामिल करने में विफल रहे। तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा ने पिछले साल के विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच यह संदेश फैलाने की कोशिश की थी कि राज्य में बेहद लोकप्रिय गांगुली पार्टी में शामिल होंगे।

BCCI अध्यक्ष पद को लेकर सियासी घमासान, TMC ने कहा- गांगुली को इसलिए किया जा रहा अपमानित

टीएमसी ने यह भी दावा किया कि यह ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का एक उदाहरण है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई के सचिव पद पर बने रह सकते हैं लेकिन गांगुली अध्यक्ष पद पर ऐसा नहीं कर सकते। हालांकि भाजपा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ के नाम से लोकप्रिय गांगुली को पार्टी में शामिल करने की कोशिश नहीं की। घोष ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भाजपा बंगाल के लोगों के बीच एक संदेश फैलाना चाहती थी जैसे कि वह सौरव को पार्टी में शामिल करने जा रही हो।’’

End of Feed