टिम साउदी ने सूर्यकुमार को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेयर बनने का फॉर्मूला

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 20, 2022, 08:37 PM IST

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में हैट्रिक लेने वाले टिम साउदी ने शतकवीर सूर्यकुमार यादव को टी20 फॉर्मेट में भारत का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का फॉर्मूला दिया है।

माउंट माउंगानुई: न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की 111 रन की नाबाद पारी ने टी20 प्रारूप में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में उनके रुतबे और और बढ़ाया है लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा कि खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए उन्हें खुद को लगातार साबित करते रहना होगा।

Suryakumar-Yadav

सूर्यकुमार

सूर्यकुमार ने 51 गेंद में नाबाद 111 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में छह विकेट पर 191 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 65 रन से शिकस्त दी। साउदी से मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में जब पूछा गया कि क्या इस मैच में उन्होंने भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज को गेंदबाजी की तो उन्होंने कहा, 'भारत के पास कई महान टी20 खिलाड़ी रहे हैं। सूर्या के लिए बीते 12 महीने शानदार रहे हैं और यह लगातार दमदार पारी खेलने में सफल रहे है।'

End of Feed