हैदराबादी ब्वॉयज ने टीम इंडिया को दिला दी ऐतिहासिक जीत, तोड़ दिया 8 साल पुराना साझेदारी का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने रोमांचक जीत हासिल की। आखिरी 5 ओवर में भारत को 70 रन की दरकार थी और उसके केवल 4 विकेट सुरक्षित थे, लेकिन दो हैदराबादी ब्वॉयज ने कीवियों से जीत छीन ली।

दो हैदराबादी ब्वॉयज तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया को हारा हुआ मुकाबला जिता दिया। भारत ने जब अपना छठा विकेट खोया तो स्कोर 14.5 ओवर में 112 रन था। उस वक्त बल्लेबाजी करने आए नीतीश कुमार रेड्डी और फिर दो हैदराबादी ब्वॉयज ने न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली। नीतीश और तिलक ने 7वें विकेट के लिए 32 गेंद में नाबाद 69 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को हारा हुआ मुकाबला 4 विकेट से जिता दिया। तिलक वर्मा 26 गेंद में 51 जबकि नीतीश कुमार रेड्डी 13 गेंद में 26 रन की पारी खेली।

tilak verma and Nitish kumar reddy

तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी (साभार-X)

तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

7वें विकेट के लिए तिलक और नीतीश ने 32 गेंद में नाबाद 69 रन की साझेदारी की। इस दौरान तिलक ने 17 गेंद में 41 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंद में 26 रन बनाए। यह 7वें विकेट के लिए इस फॉर्मेट में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस हैदराबादी जोड़ी ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 63 रन की साझेदारी की थी।

End of Feed