Video: मैं पहली गेंद पर छक्का मार सकता हूं, खराब स्ट्राइक रेट पर तिलक ने दी सफाई

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने खराब स्ट्राइक रेट पर अपने आोलोचकों को जवाब दिया है। इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ तिलक ने उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं की थी। अब उन्होंने इस पर जवाब दिया है।

भारत की टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को शुरू से ही पूरी ताकत से खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने साथ ही जोर देते हुए कहा कि उनका खेल परिस्थितियों और मैच के हालात पर आधारित है।जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले पहले टी20 से पूर्व तिलक से आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम के इस फॉर्मेट में जीत से वंचित रहने के बारे में पूछा गया। यह स्वदेश में टी20 विश्व कप जीतने के बाद उनका पहला दौरा था। तिलक के स्ट्राइक रेट के अलावा धीमे गेंदबाजों के खिलाफ उनके रवैये पर भी सवाल उठाए गए। हालांकि उन्होंने साउथैम्पटन में आखिरी टी20 में 25 गेंद में 53 रन बनाए।

Tilak Verma

तिलक वर्मा (साभार-X)

टीम के लिए नहीं खेल पाता ज्यादा तेज

तिलक ने कहा, ’’इस फॉर्मेट में आपको अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करनी होती है और खासकर ऐसे हालात में यह आसान नहीं होता। साथ ही मैं हमेशा कहता हूं कि टीम के लिए जो भी जरूरी होगा मैं वही करूंगा। अगर मुझे टीम के लिए इंतजार करते हुए रन बनाने हैं तो मैं उसी हिसाब से खेलूंगा। अगर मुझे हिट करना है तो मैं हिट करता हूं और खेलता हूं।’’ उन्होंने कहा, ’’तो उस समय टीम के हालात को देखें तो आयरलैंड से लेकर इंग्लैंड तक पावर प्ले में हमेशा चार या पांच विकेट गिरते थे। इसलिए वहां जाकर हिट करना और आउट होना सामझदारी भरा नहीं था।’’

End of Feed