IND A vs SL A Final: ट्राई सीरीज के फाइनल से पहले क्या बोले इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा

IND A vs SL A Final: ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा जहां इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीम आमने-सामने होगी। इस मुकाबले से पहले इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने इस मुकाबले को लेकर बड़ी बात कही है।

IND A vs SL A Final: भारत ’ए’ के कप्तान तिलक वर्मा ने स्वीकार किया कि यहां चल रहे त्रिकोणीय टूर्नामेंट ने उन्हें दबाव वाली स्थितियों को संभालने के बारे में अहम सबक सिखाए हैं जो रविवार को यहां श्रीलंका ’ए’ के खिलाफ होने वाले फाइनल में काम आएंगे। इस टूर्नामेंट में दो बार तिलक को मेजबान टीम के खिलाफ आखिरी पलों में अहम रणनीतिक फैसले लेने पड़े। एक बार डेथ ओवरों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान पर भरोसा करने के उनके फैसले ने भारत को जीत दिलाने में मदद की जबकि श्रीलंका जीत की ओर बढ़ रहा था।

Tilak Verma INDA VS SL A

तिलक वर्मा (साभार-X)

दूसरे मामले में तनावपूर्ण मुकाबले के दौरान अरशद को फिर से आखिरी ओवरों में श्रीलंका की बढ़त को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन भारत सुपर ओवर में हार गया। श्रीलंका ’ए’ के खिलाफ फाइनल की पूर्व संध्या पर तिलक ने कहा, ’’एक कप्तान के तौर पर टूर्नामेंट में बहुत कुछ सीखने को मिलता है, खासकर दबाव वाली स्थितियों को संभालने में। अगर आप देखें तो कुछ मैच बहुत करीबी रहे हैं और कुछ मैचों में मौसम ने बीच में खलल डाला है और डकवर्थ लुईस पद्धति लागू हुई। ’’

End of Feed