भारतीय टेस्ट टीम में कौन करेगा रविन्द्र जडेजा की भरपाई, इन 3 खिलाड़ियों में से एक ले सकता है जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 02:41 PM IST

Probable players who can replace Ravindra Jadeja in Indian test team, India tour of Bangladesh 2022: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा बांग्लादेश दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में संभावित तौर पर नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टीम में किसको शामिल किया जा सकता है, ये हैं तीन प्रबल दावेदार।

India vs Bangladesh test series, Ravindra Jadeja's probable replacement: न्यूजीलैंड दौरे के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के लिए रवाना हो जाएगी। बांग्लादेश में भारत मेजबान टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। ये दौरा 4 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा। जिन स्टार खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे के समय आराम दिया गया था, वे सभी बांग्लादेश दौरे पर वापसी करते दिखेंगे और रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे। बस एक दिग्गज मौजूद नहीं होगा और वो हैं रविन्द्र जडेजा। उनके वनडे सीरीज से बाहर होने की पुष्टि हो गई है, जबकि बताया जा रहा है कि वो टेस्ट सीरीज में भी खराब फिटनेस के कारण शायद मौजूद ना रह सकें।

RAVINDRA_JADEJA_AP

रविन्द्र जडेजा (AP)

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को टीम में तो शामिल किया गया था लेकिन अभी भी वो पूरी तरह फिट नहीं हैं। खबरों के मुताबिक सिर्फ वो सिर्फ वनडे सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि घुटने में दिक्कत के कारण वो बांग्लादेश दौरे पर नहीं जा पाएंगे। इसी समस्या के कारण वो टी20 विश्व कप 2022 से भी बाहर रहे थे और अब शायद वो 2023 में ही मैदान पर वापसी कर सकेंगे। ऐसे में जडेजा की गैरमौजूदगी में उनकी जगह टेस्ट टीम में कौन लेगा ये बड़ा सवाल है। आइए जानते हैं कि कौन से तीन खिलाड़ियों में से एक बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में जडेजा की जगह ले सकता है।

End of Feed