IPBL के पहले सीजन के धमाकेदार समापन के बाद टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने पेश किया भारत में पिकलबॉल का फ्यूचर प्लान

इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीजन के नई दिल्ली में सफल आयोजन के बाद टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने भारत में पिकलबॉल का फ्यूचर प्लान साझा किया है।

इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीजन के सफल आयोजन के बाद टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने भारत में पिकलबॉल के भविष्य के लिए अपना दमदार विजन पेश किया। मुंबई स्मैशर्स की हैदराबाद रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में 5-1 अंतर से खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान विनीत जैन ने कहा, एक मीडिया कंपनी चलाने के अपने अनुभव से मैंने बड़े पैमाने पर दर्शकों को समझना और नए ट्रेंड्स को कैप्चर करना सीखा है। इसलिए मुझे लगता है कि पिकलबॉल में एक खास क्वालिटी है। इसे खेलना आसान है, एक्सेसिबिलिटी है और इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत कम है। इसी वजह से इसमें बड़ी लोकप्रियता और भागीदारी वाला खेल बनने की क्षमता है। यह एक अद्भुत लीग रही है।

Central Minister Kiren Rijiju, The Times Group MD Vineet Jain and Mumbai Smashers Quang Duong

तस्वीर में बांए से दांए-केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू , टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और मुंबई स्मैशर्स के क्वांग डुओंग

लीग के पहले सीजन के शानदार आयोजन और धमाकेदार समापन पर खुशी जताते हुए विनीत जैन ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं, बहुत उत्साहित हूं और मैं सभी टीम मालिकों, खिलाड़ियों, रेफरी, जनरल मैनेजरों और आईपीबीएल के साथियों और इस खेल आयोजन में सहयोग करने वाले हर शख्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनकी वजह से ये शाम मुमकिन हुई।'

End of Feed