IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने से हो सकता है 25 करोड़ डॉलर का नुकसान

पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस बहु-प्रतीक्षित मुकाबले के बहिष्कार की घोषणा की। पाकिस्तान अगर अपने फैसले पर अड़ा रहता है, तो उसे करोड़ों डॉलर के राजस्व नुकसान का जोखिम उठाना पड़ेगा। मैच नहीं होने की स्थिति में आईसीसी के खजाने और भारतीय मीडिया अधिकार धारक जियोस्टार को भी भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

नई दिल्ली, भाषा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के किसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मुकाबला अनुमान के मुताबिक करीब 25 करोड़ डॉलर (2200 करोड़ रुपये से अधिक) का राजस्व पैदा करता है और ऐसे में आगामी टी20 विश्व कप में इस अहम मुकाबले के नहीं होने से सभी हितधारकों को भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है।

IND vs PAK

पाकिस्तान के बॉयकॉट करने से होगा करोड़ों का नुकसान। फाइल फोटो- ACC

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते भारत और पाकिस्तान केवल बहु-टीम टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होते हैं, लेकिन इस मुकाबले को लेकर रोमांच इतना जबरदस्त होता है कि आईसीसी हर वैश्विक आयोजन में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखता है।

End of Feed