दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में ‘चोकर्स’ का ठप्पा मिटाने में नाकाम रही। एक समय टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार नजर आ रही दक्षिण अफ्रीका रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ बड़े उलटफेर का शिकर हो गई। नीदरलैंड ने एडिलेड में खेले गए मैच में 13 रन से जीत दर्ज की और दक्षिण अफ्रीका को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नीदरलैंड ने 158/4 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट गंवाकर 145 रन जुटाए। कप्तान टेंबा बावुमा ने दक्षिण अफ्रीका की हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ा है।
टी20 विश्व कप 2022 से बाहर होने पर छलका कप्तान बावुमा का दर्द, इनपर फोड़ा दक्षिण अफ्रीका की हार का ठीकरा
- Authored by: मोहम्मद अकरम
- Updated Nov 6, 2022, 11:33 AM IST
Temba Bavuma on South Africa Out of T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। जानिए, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने नीदरलैंड के खिलाफ हार के बाद क्या कुछ कहा?
End of Feed
