कानूनी पचड़े में फंसे सिराज, तिलक सहित 3 क्रिकेटर, TCA ने भेजा लीगल नोटिस

तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने अभिनेता विजय देवरकोंडा सहित 3 क्रिकेटरों को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस बिना बीसीसीआई की अनुमति के टी20 लीग आयोजित करने और उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए दिया गया है।

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए ने अफगानिस्तान को 101 रन के बड़े अंतर से हराकर श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए और फिर बाद में अफगानिस्तान को 218 रन पर रोककर आसान जीत गासिल कर ली। इस जीत की खुशियां अभी ठीक से मनी भी नहीं थी कि तिलक वर्मा को तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने एक झटका दे दिया। हालांकि, वो अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं। तिलक के अलावा अंबाती रायडू और मोहम्मद सिराज भी इसमें शामिल हैं।

TILAK VERMA

तिलक वर्मा (साभार-X)

TCA ने भेजा कानूनी नोटिस

तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने अभिनेता विजय देवरकोंडा और वेंकटेश के अलावा क्रिकेटर अंबाती रायडू, तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) बीसीसीआई की मंजूरी के बिना कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ मिलकर व्यावसायिक गतिविधियां चला रहा है।

End of Feed