Chandrayaan 3: इतिहास का गवाह बनी टीम इंडिया, देखा कैसे चांद पर लहराया तिरंगा (वीडियो)

टीम इंडिया डबलिन से इतिहास का गवाब बनी। बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें टीम इंडिया के सभी सदस्य जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। भारत चांद की दक्षिण ध्रुव की सतह पर उतरने वाला पहला देश बन गया।

भारत ने वो कर दिखाया है जिसका इंतजार 140 करोड़ देशवासी कर रहे थे। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिग करने वाले भारत पहला देश बन गया है। इस ऐतिहासिक पल को कोई भी मिस नहीं करना चाहता था, चाहे वो आम आदमी हो या फिर सात समंदर दूर बैठी टीम इंडिया।

TEAM INDIA WITNESS History VIDEO

इतिहास का गवाह बनी टीम इंडिया (साभार-BCCI)

डबलिन से इतिहास का गवाह बनी टीम इंडिया

आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया भी इस इतिहास का गवाह बनी। बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के साथ इसरो के लाइव टेलीकास्ट को देखते हुए नजर आ रहे हैं। 16 सेकंड के इस वीडियो में जैसे ही विक्रम लैंडर चांद की सतह को छूता है वैसे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका जश्न मना रहे हैं।

End of Feed