World Cup के बाद टीम इंडिया इस देश का दौरा करेगी, हर फॉर्मेट में होगा धमाल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 14, 2023, 07:57 PM IST

ODI World Cup, Team India: वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देगी। टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

ODI World Cup, Team India: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इन दिनों टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 10 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की है। लेकिन इस बीच, वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सीरीज की शुरुआत टी20 मुकाबले से होगी। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट और बीसीसीआई ने दिसंबर 2023 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की पुष्टि कर दी है।

टी20 से होगी सीरीज की शुरुआत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 8 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान तीन टी20, इतने ही वनडे और दो टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत टी20 मुकाबले से होगी। टी20 के मुकाबले डरबन, गकेबरहा और जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे, जबकि जोहान्सबर्ग और गकेबराहा में शुरुआत दो वनडे मैच खेले होंगे, जबकि वनडे का आखिरी मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद पहला टेस्ट सेंचुरियन में और दूसरा टेस्ट केप टाउन में खेला जाएगा।

End of Feed