गौतम गंभीर को लेकर एमएस धोनी का ये बयान वायरल, क्या आपने देखा?

आईसीसी विश्व कप 2011 के फाइनल मुकाबले में एमएस धोनी द्वारा गौतम गंभीर की 97 रन की पारी को लेकर कही बात एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानिए धोनी ने गंभीर से क्या कहा था?

नई दिल्ली: एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने की 13वीं सालगिरह 2 अप्रैल को थी। क्रिकेट प्रेमियों से लेकर विश्व कप विजय का हिस्सा रहे खिलाड़ी अपने-अपने तरीके से इस मौके को अपने-अपने तरीके से याद कर रहे थे। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत के लिए 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले गौतम गंभीर को लेकर तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी द्वारा दिया गया बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ICC world cup 2011 Winner

आईसीसी वर्ल्ड कप 20211 की विजेता टीम इंडिया(साभार ICC)

गौतम गंभीर ने खेली थी 97 रन की अहम पारी

साल 2011 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट पर 274 रन का स्कोर महेला जयवर्धने की 103 रन की शतकीय पारी की बदौलत खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी 6.1 ओवर में 31 रन पर वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के आउट होने के बाद लड़खड़ा गई थी। ऐसे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ मिलकर जीत की नींव तैयार की थी। लेकिन दुर्भाग्यवश एमएस धोनी के साथ मिलकर टीम की जीत दिलाने से पहले गंभीर 97 रन बनाकर थिसारा परेरा की गेंद पर बोल्ड हो गए थे।

End of Feed