India Women Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की हुई वापसी

India Women Squad: आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। 28 जून से शुरू हो रहे है इस दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट 5 टी20 के अलावा 3 वनडे मैच खेलेगी। 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद टीम में शेफाली वर्मा की एंट्री हुई है।

India Women Squad: 28 जून से ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टी20 टीम में विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा की वापसी हुई, उन्हें सात महीने के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। शेफाली खराब फॉर्म के कारण अक्टूबर 2024 से भारतीय टीम से बाहर थीं। पर उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के लिए वनडे टीम में जगह नहीं मिली जिसकी घोषणा भी बृहस्पतिवार को ही की गई।

Indian Women Team Against England

भारतीय महिला टीम (साभार-X)

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा जिसमें उन्होंने 152 के स्ट्राइक-रेट से नौ मैच में 304 रन बनाए।

End of Feed