क्रिकेट

IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में

IND vs AUS Highlights: सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया। टीम की यह सुपर-8 मुकाबल में जीत की हैट्रिक है। इसी जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई।

Image

जीत का जश्न मनाते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया।
  • पॉइंट टेबल में टॉप पर रही टीम इंडिया।
  • अब 27 जून को सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी टीम इंडिया।

IND vs AUS Highlights: ट्रेविस हेड की ताबड़तोड़ पार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया टीम को हार का सामना करना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया। टीम की यह सुपर-8 मुकाबले में जीत की हैट्रिक है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी हार है। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हिसाब भी चुकता कर लिया और टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 206 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना सकी।

हिटमैन का जमकर चल बल्ला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान 205 रन बनाए। रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 41 गेंदों पर 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 92 रन बनाए। हालांकि, वे अपने शतक से चूक गए। विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पंड्या ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 17 गेंदों पर एक 27 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। शिवम दुबे का भी बल्ला जमकर चला। उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब

जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। उन्होंने 6 गेंदों पर एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान मिचेल मार्श कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 28 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। मार्कस स्टोइनिस 2 रन, टिम डेविड 15 रन, मैथ्यू वेड एक रन बनाकर आउट हो गए। पैट कमिंस 11 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article