India Playing XI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब बारी फटाफट क्रिकेट यानी टी20 की है। 5 मैच की यह टी20 सीरीज 6-17 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। लेकिन इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की पूरी टीम लगभग बदल जाएगी। विराट-कोहली और गिल के अलावा कई अन्य खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। पहला टी20 मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन सवाल है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। चलिए जानते की कोशिश करते हैं कि प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगा मौका?
भारत बनाम वेस्टइंडीज (साभार-x)
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका
एशियन गेम्स में वीवीएल लक्ष्मण कोच थे, जिन्होंने वैभव के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई थी, लेकिन अब गंभीर की कोचिंग शुरू होगी और एकबार फिर प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी की जगह मुश्किल लग रही है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा का भी यही मानना है। उनके अनुसार पहले टी20 मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करते नजर आएंगे।
नंबर तीन से पांच में कौन-कौन
नंबर तीन पर ईशान किशन खेलेंगे जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर अपने फेवरेट पोजीशन यानी नंबर 4 पर खेलेंगे। नंबर 5 पर उप-कप्तान तिलक वर्मा खेलते नजर आएंगे। एशियन गेम्स में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। उम्मीद है वह यहां भी इसको जारी रख पाएंगे।
प्लेइंग इलेवन में 3 ऑलराउंडर
गौतम गंभीर ने जबसे कोचिंग संभाली है, उनकी सोच रही है कि टी20 में नंबर 8 तक बल्लेबाजी रहे। यही कारण है कि प्लेइंग इलेवन में 3 ऑलराउंडर खेलते नजर आएंगे। शिवम दुबे के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा।
अर्शदीप के नेतृत्व में तेज गेंदबाजी
टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं हैं। ऐसे में अर्शदीप के नेतृत्व में भारत की तेज गेंदबाजी रहेगी। उनके अलावा प्रिंस यादव और मयंक यादव को मौका मिल सकता है। स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव को मिल सकती है।
पहले टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
