India Playing XI: संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

India Playing XI: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज रविवार से दिल्ली में होने जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल है कि भारत की ओर से पारी का आगाज कौन करेंगे। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में किसे प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा, चलिए जानते हैं भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में।

India Playing XI: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज रविवार से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रही है और ऐसा पहली बार हो रहा है। मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 6.30 बजे होगा। इस सीरीज में बीसीसीआई ने उसी टीम को उतारा है जो आइची नागोया एशियन में गेम्स में खेलने वाली है। ऐसे में सवाल उठता है कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

IND vs AFG

भारत और अफगानिस्तान (साभार-x)

सलामी जोड़ी पर फंसी है दांव

टीम इंडिया जब पिछले टी20 मुकाबले में उतरी थी तो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की थी और गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी को लेकर है। आकाश चोपड़ा की मानें तो अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में दोबारा टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के साथ उतरना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी की जगह मुश्किल हो सकती है।

नंबर 3 पर ईशान किशन का दम

नंबर 3 पर एक बार फिर ईशान किशन नजर आ सकते हैं। दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले किशन गजब के फॉर्म में हैं और प्लेइंग इलेवन में उन्हें बतौर बल्लेबाज शामिल किया जाना तय है। चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर मोर्चा संभालेंगे। 5वें नंबर पर उप-कप्तान तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरेंगे। तिलक भी दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलकर आ रहे हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ ऑलराउंडर विकल्प

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के ऑलराउंडर विकल्प की बात करें तो अक्षर पटेल के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे प्लेइंग इलेवन में नजर आएंगे। नीतीश कुमार रेड्डी इंजरी से वापसी कर रहे हैं और उन पर खास नजर होगी।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर है। बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल 2026 के बाद वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। स्पिन गेंदबाजी में अक्षर पटेल का साथ निभाने के लिए वरुण चक्रवर्ती मौजूद रहेंगे।

End of Feed