T20 World Cup Semifinal: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, कब-किससे और कहां होगा मुकाबला

T20 World Cup Semifinalist: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने 24 रन से जीत दर्ज की। भारत अब 27 जून को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
  • सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा मुकाबला
  • 27 जून को गयाना में खेला जाएगा मुकाबला

T20 World Cup Semifinalist: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह टी20 वर्ल्ड कप में 5वां मौका है जब टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले उसने 2007, 2014, 2016 और 2022 में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा के 41 गेंद में 91 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना पाई और टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 24 रन से अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 43 गेंद में सर्वाधिक 76 रन की पारी खेली।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (साभार-T20 World Cup)

टीम इंडिया ने टॉप पर किया फिनिश

End of Feed