IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया पर पड़ी दोहरी मार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 29, 2023, 11:00 PM IST

सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट तीन दिन में पारी और 32 रन के अंतर से हार के बाद दोहरी मार लगी है। आईसीसी ने टीम पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया है और खाते में डिमेरिट अंक भी जोड़े हैं।

दुबई: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सबसे शर्मनाक हार के साथ भारतीय टीम को मैच फीस का दस प्रतिशत और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के दो महत्वपूर्ण अंक भी गंवाने पड़े। भारत को सेंचुरियन में पहले टेस्ट में तीन दिन के भीतर एक पारी और 32 रन से पराजय का सामना करना पड़ा जो दक्षिण अफ्रीका में उसकी सबसे बड़ी हार है।

India vs South Africa

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

लक्ष्य से दो ओवर पीछे रही भारतीय टीम

आईसीसी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा,'आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय टीम को यह सजा सुनाई। भारत निर्धारित समय में लक्ष्य से दो ओवर पीछे था।' न्यूनतम ओवर रेट के अपराधों के संबंध में आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत हर एक ओवर पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना होता है। इसके साथ ही प्रति ओवर डब्ल्यूटीसी का एक अंक कटता है।

End of Feed