IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले शुभमन गिल ने कही दिल की बात, साझा किया बतौर कप्तान रोडमैप

टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले दिल खोलकर अपनी बात रखी है और अपना रोडमैप पेश किया है। जानिए उन्होंने पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभालने से पहले क्या कहा?

लंदन: भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कभी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने का सपना नहीं देखा था लेकिन उन्होंने स्वयं के लिए ऐसी टीम संस्कृति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जहां हर खिलाड़ी ‘सुरक्षित और खुश’ रहे। बदलाव के दौर से गुजर रहा भारत 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा। दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाना है।

Shubman Gill

शुभमन गिल (साभार BCCI)

बतौर कप्तान बनाना चाहता हूं ऐसा टीम कल्चर

गिल ने ‘स्काईस्पोर्ट्स’ से कहा,'मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनना चाहता हूं इसलिए सभी ट्रॉफियों के बावजूद मैं ऐसी टीम कल्चर बनाना चाहता हूं जहां हर कोई बहुत सुरक्षित और खुश रहे।' लेकिन गिल जानते हैं कि यह काम कहना जितना आसान है, करना उतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा,'मुझे पता है कि यह बहुत मुश्किल हो सकता है, विशेषकर सभी प्रतिस्पर्धा और जितने मैच हम खेलते हैं उसे देखते हुए, अलग-अलग टीम होती हैं। लेकिन अगर मैं ऐसा कर पाया तो मुझे लगता है कि यह मेरा लक्ष्य होगा। इसलिए एक सुरक्षित माहौल बनाए रखना और खिलाड़ी को उसकी क्षमताओं और योग्यताओं में सुरक्षित महसूस कराना मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है जो एक नेतृत्वकर्ता को करना चाहिए।'

End of Feed