Team India New Jersey: वानखेड़े स्टेडियम में कुछ इस अंदाज में लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग डिजाइन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 1, 2023, 10:19 PM IST

Team India New Jersey Launch: भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी गुरुवार को सामने आ गई। नई किट स्पॉन्सर ने नई जर्सी को लॉन्च कर दिया। तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग जर्सी लॉन्च की गई है। नई जर्सी के साथ खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में उतरेंगे।

Team India New Jersey Launch: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जल्द ही नई जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया की नई किट स्पॉन्सर ने गुरुवार को देर शाम नई जर्सी लॉन्च कर दी। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में ड्रोन के माध्यम से नई जर्सी को लॉन्च किया गया। तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग डिजाइन की जर्सी तैयार की गई है।

Team India New Jersey1

टीम इंडिया की नई जर्सी। (फोटो- एडिडास इंडिया के ट्विटर से)

WTC Final में उतरेंगे नई जर्सी में खिलाड़ी

भारतीय टीम के खिलाड़ी नई जर्सी के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में उतरेंगे। हालांकि, अभी वे नई प्रैक्टिस किट के साथ लंदन में प्रैक्टिस कर रहे हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल का आगाज 7 जून से होगा। यह 11 जून तक चलेगा। इस मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

End of Feed