पिता ने छोड़ दी थी नौकरी, अब टीम इंडिया में हुआ चयन तो बोले- 50 प्रतिशत सपना अब भी बाकी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2024, 10:05 PM IST

Nitish Kumar Reddy: जिम्बाब्वे दौरे के लिए जो 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया है जिसमें 4 खिलाड़ी को पहली बार जगह मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इस आईपीएल सीजन में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी।

Nitish Kumar Reddy: नितीश रेड्डी ने 12 साल की उम्र में देखा कि उनके पिता मुत्यालु को अपने बेटे के क्रिकेट को प्रभावित नहीं होने देने के लिए नौकरी छोड़ने पर आलोचना का सामना करना पड़ा। सोमवार को जब रेड्डी को जिंबाब्वे दौरे के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में पहली बार शामिल किया गया तो आंध्र के इस 21 वर्षीय ऑलराउंडर को लगता है कि उन्होंने अपने पिता को गौरवांवित करने के अपने लक्ष्य का केवल 50 प्रतिशत ही हासिल किया है।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

नीतीश कुमार रेड्डी (साभार-Instagram)

भावुक रेड्डी ने पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा, ‘‘भारतीय टीम में शामिल होना गर्व की बात है, लेकिन यह सपने का केवल 50 प्रतिशत ही है। यह तभी पूरा होगा जब मैं वह जर्सी पहनूंगा और अपने देश के लिए मैच जीतूंगा। मैं उन लोगों की नजरों में अपने पिता के लिए सम्मान देखना चाहता हूं जिन्होंने कभी मेरी प्रतिभा पर विश्वास करने के लिए उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी।’’

End of Feed