Team India Next Match Schedule: टीम इंडिया का कब से शुरू होगा UK दौरा, जानें आयरलैंड और इंग्लैंड टूर का पूरा शेड्यूल

Team India Next Match Schedule: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया यूके (UK) के दौरे पर निकलेगी। यहां भारतीय टीम, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20I और वनडे सीरीज खेलेगी। संभवतः मंगलवार को भारतीय टी20 टीम आयरलैंड के लिए रवाना होगी। जानिए टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के मैच शेड्यूल की पूरी जानकारी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Team India Next Match Schedule: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया यूके (UK) के दौरे पर रवाना होगी। जहां, भारतीय टीम इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी। दौरे के शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ से होगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।

Team India UK Tour.

टीम इंडिया का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा।

टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज खेलेगी। पिछले आठ सालों में तीन बार आयरलैंड का दौरा करने के बाद (2018, 2022 और 2023), भारत 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में मैच खेलेगी। हालांकि, 11-12 जून को बेलफास्ट में हुई हिंसा के चलते मैच पर संकट के बादल थे, लेकिन अभी दौरा रद्द करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

End of Feed