28 साल बाद दोहराएगा इतिहास, एक ही दिन उतरेगी दो टीम इंडिया-एक में गोल्ड तो दूसरे में दांव पर वनडे सीरीज

शनिवार यानी 3 अक्टूबर का दिन क्रिकेट फैंस के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। ये वो दिन होगा जब दो अलग-अलग भारतीय क्रिकेट टीम एक्शन में हो सकती है। 28 साल बाद ऐसा मौका फिर से आ सकता है। एक टीम एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच में खेलेगी तो दूसरी वनडे सीरीज में एक्शन में होगी।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शनिवार यानी 3 अक्टूबर का दिन बेहद खास होने वाला है। अगर आप क्रिकेट लवर्स हैं तो इस दिन को आप कभी भी भूलना नहीं चाहेंगे। दरअसल सबकुछ ठीक रहा और एक अक्टूबर को एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत जीत दर्ज करने में कामयाब रहा तो शनिवार को दो अलग-अलग जगह दो अलग-अलग टीम इंडिया एक्शन में रहेगी। सुबह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मैच में उतरेगी जबकि दोपहर में न्यू चंडीगढ़ पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में खेलने उतरेगी। 28 साल बाद ऐसा मौका आने वाला है जब एक ही दिन भारत की दो सीनियर टीम अलग-अलग एक्शन में होगी। एशियन गेम्स वाला मुकाबला सुबह 10 बजे जबकि तीसरा वनडे दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

INDIAN TEAM

भारतीय टीम (साभार-x)

इससे पहले 12 सितंबर 1998 को ऐसा हुआ था जब भारत की दो सीनियर टीम एक ही दिन अलग-अलग उतरी थी। एक टीम कुआलालांपुर में कॉमनवेल्थ गेम्स में कनाडा के खिलाफ खेली थी जबकि दूसरी टीम पाकिस्तान के खिलाफ सहारा फ्रेंडशिप कप में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी थी। इसे संयोग ही कहा जाए कि एक बार फिर ऐसे खास मौके पर भारत-पाकिस्तान की टीम भिड़ सकती है।

End of Feed